पीलीभीत: खुद के गर्भवती होने का पता चलते ही गुस्साई महिला...जमकर हंगामा, जानिए पूरा मामला 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

पीलीभीत, अमृत विचार। कॉपर टी लगवाने के बावजूद एक महिला गर्भवती हो गई। इसका खुलासा तब हुआ, जब उसे दर्द उठा। जिसके बाद वह  जिला महिला अस्पताल में चेकअप करने के लिए पहुंची। जांच रिपोर्ट वह गर्भवती पाई गई तो स्टाफ नर्स ने उसे बधाई दी। इस पर वह भड़क गई और हंगामा करना शुरु कर दिया। इस मामले में पीड़िता ने आईजीआरएस पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद गुरुवार को महिला को समझाकर मामले को शांत करा दिया गया। लेकिन कॉपर टी लगी होने के बाद भी महिला के गर्भवती होने पर मामला चर्चा का विषय बना रहा।

जिले की रहने वाली एक महिला ने गर्भधारण को रोकने के लिए कुछ माह पहले सरकारी योजना के तहत अस्पताल में कॉपर-टी लगवाई थी। कॉपर-टी लगवाने के बाद महिला निश्चित हो गई। लेकिन अचानक उसे दर्द उठा तो शक हुआ। वह बुधवार को महिला अस्पताल में जांच करने के लिए पहुंची।

जहां स्टाफ नर्स ने उसकी जांच की। जांच पॉजिटिव आने पर स्टाफ नर्स ने महिला को गर्भवती होने पर बधाई देते हुए उसे मिठाई खिलाने के लिए कहा। इस पर महिला दंग रह गई। और स्टाफ नर्स को खरी खोटी सुनाते हुए हंगामा करने लगी। महिला का आरोप था कि उसने कॉपर टी लगवाई थी। फिर वह गर्भवती हो गई। इस मामले पीड़िता ने आईजीआरएस पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

पोर्टल पर शिकायत आने के बाद गुरुवार को सीएमएस डॉ. राजेश कुमार ने महिला को सुनवाई के लिए अस्पताल बुलाया। वहां उसे वार्ता करने के बाद मामले का निस्तारण किया गया। सीएमएस ने महिला और स्टाफ नर्स को बैठाकर उनकी समस्या सुनी। नर्स का तर्क था कि  कॉपर टी निकलने के कारण ऐसा हुआ है। इसकी जानकारी नहीं थी।  अमूमन तौर पर ऐसा हो जाता है।

फिलहाल दोनों का समझौता कर दिया गय। सीएमएस डॉ राजेश ने बताया कि महिला गर्भ नहीं चाहती है।इसलिए उसे शुक्रवार को बुलाया गया है। जिसके बाद उसका अल्ट्रासाउंड कराया जाएगा। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट आने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: सफाई कर्मचारी को गैर हाजिर रहकर मनमानी पड़ी भारी, DPRO ने किया निलंबित

संबंधित समाचार