पीलीभीत: सफाई कर्मचारी को गैर हाजिर रहकर मनमानी पड़ी भारी, DPRO ने किया निलंबित

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। डीपीआरओ वचस्पति झा ने अमरिया ब्लॉक के सरदार नगर ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारी शिवशंकर को निलंबित कर दिया। इस मामले की जांच एडीओ पंचायत मरौरी को दी गई है। निलंबित सफाईकर्मी अमरिया ब्लॉक से संबद्ध रहेगा।  

डीपीआरओ ने बताया कि सफाईकर्मी शिवशंकर 24 अप्रैल से बिना किसी सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित था। अपने तैनाती के गांव में नियमित रुप से उपस्थित नहीं हो रहा था। पदीय दायित्वों का भलीभांति निर्वहन नहीं कर रहा था न ही उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन करता था। इसी को देखते हुए कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: पति ने दूसरी महिला संग फोटो किया अपलोड, लिखा- अब होगी दूसरी शादी

संबंधित समाचार