बरेली: अब दूसरे विश्वविद्यालय के शिक्षक भी कराएंगे पीएचडी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 62 नए शोध और सह शोध पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। सह पर्यवेक्षक बाहरी विश्वविद्यालयों दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर, पूर्वांचल यूनिवर्सिटी जौनपुर, आईआईआईटी इलाहाबाद, नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली, गुरुकुल कांगड़ी डीम्ड यूनिवर्सिटी हरिद्वार, यूनिवर्सिटी ऑफ लखनऊ, देशबंधु कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी के बनाए गए हैं। इससे पीएचडी की सीटें भी बढ़ जाएंगी। अब विश्वविद्यालय जल्द ही पीएचडी में प्रवेश संबंधी दिशा-निर्देश जारी करेगा।

शोध निदेशक प्रो. सुधीर कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध कॉलेजों से शोध पर्यवेक्षकों के प्रार्थना पत्र के परीक्षण के बाद शोध पर्यवेक्षक बनाया जाता है। इसके अलावा विषयी-अनुसंधान को प्रोत्साहन देने के लिए सह पर्यवेक्षक के रूप में विभाग, संकाय, महाविद्यालय और संस्थान के बाहर से प्राप्त आवेदन को परीक्षण के बाद सह शोध पर्यवेक्षक बनाया जाता है।

जो नए शोध पर्यवेक्षक और सह पर्यवेक्षक बनाए गए हैं, उसमें इतिहास में एक, अर्थशास्त्र में छह, रसायन विज्ञान में एक, अंग्रेजी में नौ, गणित में दो, भौतिक विज्ञान में छह, शिक्षा में चार, सीएसआईटी में दो, मनोविज्ञान में दो, वाणिज्य में तीन, भूगोल में दो, हिंदी में 11, विधि में एक, सैन्य अध्ययन में एक, संगीत में दो, वनस्पति विज्ञान में एक, राजनीति विज्ञान में दो, संस्कृत में तीन, समाजशास्त्र में दो, सांख्यिकी में एक शोध पर्यवेक्षक या सह शोध पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

ये भी पढे़ं- कटरी तिहरा हत्याकांड: सरदार परमवीर सिंह का गिरोह भूमाफिया में पंजीकृत

 

 

संबंधित समाचार