WhatsApp लाया विंडोज यूजर्स के लिए नया फीचर, जानिए कैसे करें यूज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुनिया की कोई भी सॉफ्टवेयर कंपनी हो वह अपने ग्राहकों के बेहतर एक्सपीरियंस के लिए अपने सॉफ्टवेयर में नए-नए अपडेट करती ही रहती है। इस बार WhatsApp भी जल्द ही यूजर्स के लिए नया मिस्ड कॉल फीचर मार्केट में लॉन्च करने वाला है।

इस फीचर के साथ यूजर्स विंडोज प्लेटफॉर्म पर रहते हुए, मिस्ड कॉल्स का पता लगा सकते है और उन का जवाब भी दे सकते है। हालांकि यह फीचर विंडोज यूजर्स के लिए है और इस समय बीटा फेज पर है अगर आप एक WhatsApp यूजर हैं, तो इस नई कॉल-बैक सर्विस का उपयोग करने का नवीनतम बीटा वर्जन डाउनलोड करके इसका आनंद ले सकते हैं।

वहीं एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार  WhatsApp ने एक नया कॉल बैक बटन जोड़ा है जो मिस्ड कॉल अलर्ट के साथ एक मैसेज दिखाता है। WhatsApp के इस नए फीचर के साथ आप किसी भी व्यक्ति को कॉल कर सकते है। कॉल बैक बटन चैट के अंदर ही दिखाई देता है। इस नए फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आप को WhatsApp का विंडोज वर्जन  Microsoft Store पर इस अपडेट या डाउनलोड करना होगा। जिस के बाद आप इस का इस्तेमाल कर सकते है।

ये भी पढ़ें : Jio Cinema Vs Hotstar के बीच फ्री स्ट्रीमिंग की लड़ाई, जानें क्रिकेट प्रेमियों के लिए क्या है रणनीति?

संबंधित समाचार