अयोध्या : दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष चुने गए अमित कुमार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। सदर तहसील के उप निबंधक कार्यालय में दस्तावेज लेखक संघ के जिलाध्यक्ष का चुनाव हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से अमित कुमार सिंह को लेखक संघ का अध्यक्ष चुना गया। चुनाव के दौरान काफी गहमागहमी रही। 
 
इस अवसर पर सभी दस्तावेज लेखकों ने अमित कुमार सिंह का स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि वह दस्तावेज लेखकों की हर समस्या को शासन- प्रशासन स्तर पर संघर्ष करते रहेगें। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान कराना सबसे पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य मे भी अनवरत लेखक संघ के सदस्यों के लिए उनके हितों के लिए रक्षा करते रहेगें। इस अवसर पर संघ के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -प्रतापगढ़ में परीक्षा के दौरान प्राचार्य की कुर्सी पर जम गए सीओ, वर्दी का रौब झाड़ते CCTV में हुए कैद  

संबंधित समाचार