Farrukhabad News : चारा काटने वाली मशीन फटी, चपेट में आए किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में किशोर की मौत से परिजनों में मचा कोहराम मच गया।

फर्रुखाबाद में शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में खेत में चारा काटते समय चारा काटने वाली मशीन फट गई। उसकी चपेट में आने से किशोर घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। खेत में चारा काटते समय मशीन फटन से उसकी चपेट में आए किशोर की मौत हो गई। मशीन फटने की आवाज से आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर मौके पर आ गए। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। 

 शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर बैरागढ़ निवासी हाकिम सिंह यादव का 16 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार शुक्रवार को भाई अखिलेश कुमार व सुदेश कुमार के साथ खेत पर मशीन से चारा काटने गया था। भाइयों ने ट्रैक्टर में मशीन लगाकर चारा काटने का काम शुरू किया। कुद देर बाद जोरदार धमाके साथ चारा काटने वाली मशीन फट गई। वहीं पास में खड़ा मुकेश उसकी चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर घायल हो गया।

मशीन फटने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग भी दौड़कर घटना स्थल पर पहुंच गए। परिजन घायल को आनन फानन में सीएचसी लेकर गए। वहां डा अनुनय कुटार ने हालत गंभीर होने पर मुकेश को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल पहुंचने पर परिजनों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मुकेश कुमार चार भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। शव देखकर भाई, बहन देवकी और मां सुमनलता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजन शव लेकर घर चले गए। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं दी गई है। वह जानकारी करेंगे।

संबंधित समाचार