Chardham Yatra 2023: मुख्यमंत्री करेंगे बाबा केदार के दर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चमोली, अमृत विचार। केदारनाथ यात्रा के लिए हजारों की तादाद में लोग पंजीकरण करवा रहे है। ऐसे में सरकार द्वारा ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीकरण पर 20 जून तक रोक बढ़ा दी गयी है। अभी तक चारधाम के दर्शन लाखों लोग कर चुके हैं जिसमें केवल केदारनाथ के दर्शनार्थियों की संख्या 9.3 लाख है। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए सरकार ने पहले 16 जून तक ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक लगाई थी। इसे बढ़ाकर अब 20 जून तक किया गया है।  

मुख्यमंत्री करेंगे बाबा केदार के दर्शन  

शुक्रवार को सुबह 7:10 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ पहुंचेंगे। इस दौरान वह पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देंगे। डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर यात्रा से जुड़े अधिकारियों के साथ ही पुलिस को शांति व सुरक्षा को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए हैं।  

यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2023: कावड़ यात्रा की तैयारी में पुलिस ने कसी कमर, 5000 पुलिसकर्मी होंगे हरिद्वार में तैनात  

 

संबंधित समाचार