पत्नी का मोबाइल छीनन पति को पड़ा भारी, सोते समय प्राइवेट पार्ट पर डाला खोलता हुआ तेल
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी पत्नी का मोबाइल छीन लिया, गुस्साई पत्नी ने गर्म तेल उसके प्राइवेट पार्ट पर डाल दिया। चीख-पुकार सुनकर आस पास के लोग वहां आ गए, तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ रिपार्ट दर्ज कराई है।
बता दें, मामला कंपू थाना क्षेत्र के माधव नगर का है, पीड़ित सुनील धाकड़(32) प्राइवेट नौकरी करता है। उसे अपनी पत्नी भावना पर शक था कि वह पड़ोस में रहने वाले एक लड़के से बात करती है। पति ने कई बार उसे समझाया भी, लेकिन वह नहीं मानी।
वहीं बीते दिन जब सुनील बाहर से घर आया तो उसने देखा उसकी पत्नी फोन से पड़ोसी लड़के से बात कर रही है। सुनील ने उससे मना किया, लेकिन पत्नी नाराज हो गई और कहासुनी होने लगी। पती ने उसका मोबाइल छीन लिया, जिस पर पत्नी बहुत ही नाराज हो गई। गुस्साई भावना ने जब सुनील सो गया तो उसने दो बजे लगभग गैस पर तेल को खोला लिया और सोते हुए सुनील के प्राइवेट पार्ट पर तेल डाल दिया। जैसे ही सुनिल की साथ ये वारदात घटी तो तुरंत पड़ोसी उसके घर आ गए। घायल सुनील को देख उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
यह भी पढ़ें- नेहरू संग्रहालय का नाम बदले जाने की आलोचना कांग्रेस के राजनीतिक अपच का उत्कृष्ट उदाहरण: भाजपा
