रुद्रपुरः दहेज उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज, जांच में जुटी पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। एक महिला ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शक्ति विहार कॉलोनी निवासी नम्रता जोशी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 9 मई 2018 को कपकोट भराड़ी बागेश्वर निवासी भुवन चंद्र जोशी के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले लखनऊ चले गए। उसका पति लखनऊ में एक सरकारी विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात है। 

शादी के कुछ दिन बाद ही पति, सास, ननद ने उसे प्रताड़ित किया। एक दिन पति बीमार हो गए। जिसके इलाज के लिए उसके पिता से बीस हजार रुपये मंगवाए। उपचार कराकर लौट रहे पिता गणेश दत्त बधानी की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बावजूद ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। 

आरोप था कि तीन साल पहले उसके पति ने बाजार घुमाने की बात कहकर बाइक पर ले गए और रास्ते में बाइक की गति तेज करने के बाद अचानक ब्रेक मार दिया, जिससे वह नीचे गिर गई। उसे सड़क हादसे में मारने की कोशिश की। पीड़िता का आरोप था कि बढ़ती यातनाओं से परेशान होकर वह तीन साल से मायके में आकर रहने लगी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

यह भी पढ़ें- बाजपुरः अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन डंपर सीज

संबंधित समाचार