दबंगई : पुलिस के सामने भतीजे ने चाचा को दिन दहाड़े मारी गोली, गंभीर हालत में लखनऊ रिफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

परशदेपुर/ रायबरेली, अमृत विचार। डीह थाना क्षेत्र में आम के बाग के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने चाचा को गोली मार दी। गंभीर हालत में चाचा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें लखनऊ रिफर कर दिया गया।

बछरावां थाना क्षेत्र के ग्राम थुलंडी निवासी जमाल बेग की डीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोल गांव में आम का बाग है। जिसका उनके भतीजों से बंटवारे का विवाद चल रहा था। चाचा भतीजे ज्यादातर लखनऊ ही रहते हैं।बताते हैं कि बाग़ के आमों को किसी व्यापारी के हाथ बेचने के लिए शनिवार को जमाल बेग गांव आया था। जानकारी पाकर लखनऊ से उसके भतीजे शाहरुख बेग व जियाउल हसन भी गांव आ गए। भतीजों के आने की सूचना मिलने पर जमाल बेग ने डायल 112 पर फोन करके पुलिस भी बुला लिया था।

वहीं पर जमाल बेग का भतीजों से विवाद इतना बढ़ गया कि शाहरुख ने पुलिसकर्मियों के सामने जमाल बेग को गोली मार दी जिससे जमाल बेग घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची डीह पुलिस जमाल बेग को जिला अस्पताल पहुंचाया वहीं असलहे के साथ दोनों भतीजों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि आम के बाग के बंटवारे के विवाद में ये घटना हुई है। दोनों आरोपी शाहरुख व जियाउल हसन को असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें - Amethi Encounter : पुलिस और एसओजी टीम पर गौ तस्कर ने की फायरिंग, गिरफ्तार

संबंधित समाचार