Haldwani News: नैनीताल व हल्द्वानी में चलाया प्रवर्तन दलों ने चेकिंग अभियान, 17 ऑटो किये सीज
हल्द्वानी, अमृत विचार। आरटीओ हल्द्वानी संभाग ने शनिवार को नैनीताल शहर में दो चेकिंग टीम लगाई जिसमें परिवहन कर अधिकारी अभिलाष गैरोला और गोविंद सिंह मय प्रवर्तन दल लगाए गए।
नैनीताल शहर में माल रोड, हनुमान गढ़ी के पास के क्षेत्रों में 46 चालान किए गए। चालानी कार्यवाही से पहले अनाउंसमेंट कर लोगों को वाहन हटाने के निर्देश दिये गए। इसके बाद नो पार्किंग में और सड़क के किनारे खड़े 19 वाहनों के चालान किए गए। 18 ऐसे वाहनों का चालान किया गया जिनको नैनीताल शहर में चलने की अनुमति नहीं है।
हेलमेट नहीं पहनने पर 7 लोगों के चालान किये गए। हल्द्वानी में 3 टीमें गठित कर ऑटोरिक्शा के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि भट्ट के नेतृत्व में 2 अन्य टीमें गठित कर 42 ऑटो के चालान और 17 ऑटो सीज किए गए।
यह भी पढ़ें- हल्द्वानीः दहेज में नहीं मिली कार, पत्नी को दे दिया तीन तलाक
