हल्द्वानीः दहेज में नहीं मिली कार, पत्नी को दे दिया तीन तलाक
हल्द्वानी, अमृत विचार। दहेज में कार न मिलने पर एक युवक ने अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर बनभूलपुरा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की दी तहरीर में उजाला नगर निवासी हिना ने बताया है कि 16 साल पहले उसकी शादी वजीर अहमद से हुई थी। शादी के बाद से पति, सास सास बैबी, सुसर शकील मियां, नन्द नरगिस दहेज को लेकर मारते पीटते थे।
बीते शुक्रवार को पति ने मारपीट की और ससुरालियों के कहने पर तीन तलाक दे दिया। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- हल्द्वानीः टनकपुर-हल्द्वानी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
