रुद्रपुरः रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, तीन दिनों से था लापता, हादसे की है आशंका 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। भूरारानी रेलवे पटरी पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सिडकुल पुलिस में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक युवक पिछले दिनों से लापता था और शुक्रवार की देर रात उसका शव पटरी पर मिला। पुलिस फिलहाल इसे ट्रेन हादसा मान रही है। बावजूद पुलिस ने इसकी पड़ताल भी शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मधुरापुर चंपारण बिहार निवासी 23 वर्षीय रंजन कुमार सिडकुल की एक निर्माणाधीन कंपनी में मजदूरी का काम करता है और भूरारानी गांव में किराए के मकान में रहता है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले तीन दिनों से मजदूरी पर भी नहीं गया और उसकी स्थानीय स्तर पर कोई आवाजाही देखी गई। 

शुक्रवार की रात साढ़े 10 बजे के करीब सिडकुल पुलिस को खबर मिली कि ओमेक्स के समीप से भूरारानी को जाने वाली रेलवे पटरी पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक पड़ताल में यह प्रतीत हो रहा है कि युवक देर रात को आने वाली किसी ट्रेन की चपेट में आ गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। 

बावजूद इसके पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उधर, चौकी प्रभारी पंकज ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक ट्रेन हादसे का शिकार हो सकता है। मगर तीन से लापता होने की चर्चाओं की पुष्टि के साथ ही पुलिस मामले की जांच करेगी।

यह भी पढ़ें- काशीपुरः जेल से छूटने के बाद बेटे का हत्यारोपी दे रहा धमकी, सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज, जांच में जुटी पुलिस 

संबंधित समाचार