पीलीभीत: जब हड़ताल पर चले गए तीन बार संगठन, जमकर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन...जानिए पूरा मामला
पीलीभीत, अमृत विचार। तीनों बार संगठनों से जुड़े अधिवक्ताओं ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर हुंकार भरी। एक दिवसीय हड़ताल पर रहकर अधिवक्ताओं ने पहले बैठक की। उसके बाद जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू किए जाने की मांग को प्रमुखता से रखा गया।
जिला मुख्यालय के सभी अधिवक्ता संगठनों के अधिवक्ता शनिवार को अपनी मांगों के समर्थन में कलम बंद हड़ताल पर रहे। अदालती कामकाज नहीं किया। वादकारी मुकदमों में तारीख लेकर वापस लौट गए। दोपहर को सभी अधिवक्ता संगठनों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
जिसमें अधिवक्ताओं एवं उनके परिवारों के साथ लगातार हो रहे अत्याचार को रोकने के लिये अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग की गई। इसके अलावा मेडिकल सुविधा, रोडवेज एवं ट्रेन पास आवास आदि मांग को भी रखा गया।
ज्ञापन देने वालों में जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र, सचिव आनंद मिश्रा ,सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक पांडे, सचिव मोहनगिरी ,सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, सचिव विवेक अवस्थी ,तारिक अली बेग, अशोक बाजपेई ,अरुण भारद्वाज ,संतराम राठौर ,राधारानी सहगल, किशन लाल मोहतसिम मलिक, एमएमए कादरी, विद्याराम वर्मा ,तेज सिंह वर्मा, अशोक पाठक कमल किशोर शर्मा, आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: खेत पर जाने के चंद घंटे बाद ही फंदे लटका मिला किसान, मचा कोहराम
