आज का राशिफल। 18 जून, 2023
मेष
आज महत्वपूर्ण वस्तुओं को संभाल कर रखें। नकदी की समस्या दूर होने की संभावना है। आईटी से जुड़े व्यवसाय से धन लाभ प्राप्त होगा। कोई गोपनीय बात बाहर आ सकती है। कुछ लोग आपकी निश्छलता का गलत फायदा उठाने का प्रयास करेंगे।
वृष
आज व्यायाम और ध्यान अवश्य करें। हर समस्या का व्यवहार कुशलता से समाधान निकाल लेंगे। बच्चों के लिए कुछ उपहार ले सकते हैं। परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। पुरानी यादें दोबारा ताजा होंगी।
मिथुन
आज आपकी प्रतिभा को सम्मान मिलेगा। अपनी उपलब्धियों का ज्यादा बखान न करें। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। रात के समय सड़क यात्रा करने से बचें। बिना जांच-पड़ताल के निवेश करने से आर्थिक हानि हो सकती है।
कर्क
आज दिन की शुरुआत में आपको काफी दौड़धूप करनी पड़ सकती है। गैस और पित्त की समस्या हो सकती है। स्वयं द्वारा बनाए हुए नियमों और सिद्धांतों की स्वतः अवहेलना न करें। बड़े भाई-बहन को लेकर थोड़े तनाव में आ सकते हैं।
सिंह
आज प्रेम संबंधों में परस्पर समर्पण की भावना में वृद्धि होगी। आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। घर के बड़े-बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। जॉब को लेकर बड़े अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में आ रहे विघ्नों पर विजय प्राप्त कर लेंगे।
कन्या
आज पाचन तंत्र में कुछ परेशानी हो सकती है। सेल्स और मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे क्लाइंट मिल सकते हैं। व्यापार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ प्राप्त होगा। अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए परिश्रम करेंगे। विदेश यात्रा से धन लाभ मिलेगा।
तुला
आज शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। जीवनसाथी आपके ऊपर नाराज हो सकते हैं। व्यर्थ के प्रपंचों से आपको दूर रहना चाहिये। आपको सहकर्मियों का साथ नहीं मिलेगा। शेयर और जोखिम भरे निवेशों में थोड़ी परेशानी होगी।
वृश्चिक
आज सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में नए विरोधी उभर सकते हैं। प्रेम संबंधों में शंका की भावना न पनपने दें। गुप्त विद्याओं के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। जिस काम में मन न लग रहा हो तो उसे बिल्कुल न करें।
धनु
आज कुंवारे व्यक्तियों को विवाह के अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। संतान की उपलब्धि से प्रसन्न होंगे। साहस और बुद्धिमत्ता युक्त निर्णय लेने से आपको व्यवसाय में शानदार सफलता मिलेगी। मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।
मकर
आज वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। विरोधी भी आपकी प्रतिभा का उत्साह बढ़ायेंगे। आपके जीवनस्तर में वृद्धि होगी। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ कुछ अतिरिक्त जॉब करने की योजना बनायेंगे। निसन्तान दम्पतियों को शुभ समाचार मिल सकते हैं।
कुंभ
आज घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। सम्पत्ति के मामलों में विजय प्राप्त हो सकती है। कारोबारी उद्देश्य से यात्रा हो सकती है। नया व्यापार शुरू करने में सफलता मिलेगी। अपनी वाणी में संयम भाव रखें। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन
आज युवा जातक प्रेमी जन से प्रणय निवेदन कर सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सुधार होने की संभावना है। आप कला में रुचि ले सकते हैं। नए दोस्त बनने के योग बन रहे हैं। अपने काम से काम रखें दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें।
