बरेली: 14 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र, सभी मिले वैध
बरेली, अमृत विचार। जिला योजना समिति के सदस्य पदों के चुनाव को लेकर शनिवार को 14 उम्मीदवारों ने शाम 4 बजे तक डीएम कोर्ट में पर्चे दाखिल किए। आरओ एवं डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने इन पर्चों की जांच की, जिसमें सभी पर्चे वैध पाए गए। अब 21 जून को नाम वापसी होगी। इसके बाद तय हो जाएगा कि चुनाव में कितने प्रत्याशी रहेंगे। अपर नगर मजिस्ट्रेट नहने राम ने बताया कि अपराह्न 3 बजे तक पर्चे खरीदे गए। शाम 4 बजे तक दाखिल किए गए, इसमें 7 अनारक्षित, दो अनुसूचित, पांच अति पिछड़ा वर्ग के पद के लिए पर्चे जमा हुए हैं, इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
अनारक्षित में फतेहगंज पश्चिमी से आमोद सिंह, बहेड़ी से दिनकर गुप्ता, शाही से नरेश, फरीदपुर नगर पंचायत से राजेश कुमार, विकास, फरीदपुर नगर पालिका से संजीव समेत सात ने पर्चा दाखिल किया है। अनुसूचित में नगर निगम से अरुण सिंह, नीरज कुमारी, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए फरीदपुर से अमरपाल, बिशारतगंज से बबलू मौर्य, नवाबगंज से रामप्रकाश गंगवार, शेरगढ़ से सुनीता समेत पांच ने पर्चे दाखिल किए।
ये भी पढे़ं- नाथ नगरी: कई प्रमुख स्थलों के बदलेंगे नाम और पहचान
