रायबरेली: अचानक जल गया 11 केवी का ट्रांसफॉर्मर, रात भर अंधेरे में डूबी रही एक लाख की आबादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऊंचाहार, रायबरेली, अमृत विचार। शनिवार की शाम को तहसील विद्युत उपकेंद्र से जुड़े लक्ष्मीगंज फीडर के 11 केवी ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। जिसके कारण करीब एक लाख की आबादी रात भर अंधेरे में डूबी रही। और अभी भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्र के लोग भीषण गर्मी में परेशान है। शनिवार की शाम में खुर्रम पुर  गांव में लगे 11 केवी ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग  गई। 

आग लगने का कारण ट्रांसफार्मर पर अधिक भार का होना बताया जा रहा है। आग लगने के कारण ट्रांसफार्मर के सारे उपकरण जल गए। जिससे लक्ष्मी गंज फीडर से जुड़े सभी गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से भीषण गर्मी में लोग बेहाल रहे। ग्रामीणों का कहना है कि शासन की तरफ से ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे सप्लाई के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन विद्युत विभाग के द्वारा आए दिन 8 से 10 घंटे सप्लाई दी जा रही है। 

ऐसे में यदि कोई तकनीकी खामी आ जाती है तो लंबे समय तक बिजली नहीं मिल पाती। सलीमपुर भैरव गांव के रंजीत  बताते हैं की लक्ष्मी गंज फीडर में इस भीषण गर्मी में बुरा हाल रहता है। लाइट देने के नाम पर केवल खानापूर्ति किया जाता है ।बहेरवा गांव के मोहम्मद निजाम ने बताया की लक्ष्मी गंज फीडर मे  एक-दो घंटे आती ही बिजली आती है।  

इन गांवों की ठप हुई आपूर्ति 
11 केवी ट्रांसफार्मर के जल जाने से क्षेत्र के कई दर्जन गांव की आपूर्ति ठप है। जिसमे खुर्रम, हिसामपुर ,मनीरामपुर, बहेरवा, मालिन का पुरवा, निगोहा, सलीमपुर भैरों ,  आईमा जहानिया , सरपतहा , गंगश्री, रिसाल का पुरवा सहित करीब पांच  दर्जन गांव अंधेरे में डूबे रहे।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: आज असुरक्षित महसूस कर रहा है हर भ्रष्टाचारी, मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर पूर्व विधायक ने गिनाई उपलब्धियां

संबंधित समाचार