बस्ती: खेत-खलिहान में खेलकूद कर गोपाल ने हैंडबाल में लहराया परचम, लोगों में खुशी की लहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती, अमृत विचार। बहादुरपुर ब्लाक के बेइली गांव निवासी रामकमल वर्मा के बेटे गोपाल वर्मा ने खेत-खलिहान खलिहान से निकल कर शहर के अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में खून पसीना बहाकर हैंडबाल में अपना परचम लहराया है। गोपाल ने हैंडबाल में मेहनत कर जूनियर अंडर 19 स्कूल नेशनल में सिल्वर मेडल जीता और जूनियर नेशनल टीम में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया।

यही नहीं अन्य कई सारे स्टेट चैम्पिशिपशिप में प्रतिभाग किया और मेडल जीते। इस कामयाबी से उनके परिजनों समेत गांव के लोगों में खुशी की लहर है। गोपाल ने इसका श्रेय हैंडबाल सेक्रेटरी व जिला हैंडबाल ओलंपिक सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव को दिया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: बच्चे की जान बचाने को चाहिए था खून, अस्पताल में रोने लगा पिता तो सिपाही बना फरिश्ता

संबंधित समाचार