International Yoga Day: बस्ती के नगर निकायों में हुआ योगासन, लोगों सीखे निरोग रहने के गुर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती, अमृत विचार। नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत हर घर आंगन योग सप्ताह के तीसरे दिन रविवार को शहरी क्षेत्र के लोगों ने योगासन के जरिए निरोग रहने के लिए योगाभ्यास किया। एक तरफ मां शेरावली की सजी प्रतिमा तो ठीक उसी के सामने नगर बाजार के पौराणिक पोखरे के बगल में सैकड़ों की संख्या में योग करते महिला-पुरुषों को देख हर कोई चकित था। वहां से ओंकार के स्वर सुनकर लोगों को एहसास हुआ कि अब फिर विश्व योग दिवस मनाने का समय आ गया है। 

यह दृश्य था नगर पंचायत नगर बाजार के पौराणिक दुर्गा मंदिर परिसर स्थित नगर पंचायत कार्यालय परिसर का, जहां सुबह छह बजे बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर योग क्रिया कर रहे थे। 21 जून को आयोजित विश्व योग दिवस की तैयारियों को लेकर अमृत योग सप्ताह के तीसरे दिश नगर निकाय कार्यालयों में योगाभ्यास किया गया। 

b01

इस दौरान नगर पालिका परिषद बस्ती, नगर बाजार, बभनान व अन्य नगर निकाय परिसरों में बड़ी संख्या में लोगों ने योग के जरिए निरोग होने के गुर सीखे। नगर पंचायत नगर बाजार में ईओ पंकज सिंह के नेतृत्व में सभी नगर निकाय कर्मियों व मंदिर में आए श्रद्धालुओं ने तकरीबन पौने घंटे तक योगाभ्यास करके लोगों को भी योग करने के लिए प्रेरित किया। 

यहां राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बाजार के योग प्रशिक्षक कृष्णमुरारी पांडेय ने योग की विभिन्न विधाओं की जानकारी दिया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. वीके श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के 11 आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर पर तैनात 22 योग प्रशिक्षकों ने सभी 11 नगर निकायों के कार्यालय परिसरों में योगाभ्यास करवाया है। बताया कि अभियान के चौथे दिन रविवार को सुबह जिले के सभी थाना परिसरों में योगाभ्यास कराया जाएगा।

इन्होंने यहां करवाया योगाभ्यास
आयुष मीडिया प्रभारी डॉ लक्ष्मी सिंह ने बताया कि नोडल अधिकारी डॉ श्रृंखला श्रीवास्तव और डॉ नीरा सैनी की अगुवाई में नगर पंचायत गनेशपुर में योग प्रशिक्षक नमन सिंह, नगर पंचायत रुधौली में अरुण कुमार श्रीवास्तव, नगर पंचायत हरैया में किरन सिंह व नरसिंह, नगर पंचायत बभनान में श्याम सुंदर व मीना देवी, नगर पंचायत बनकटी में शिवश्याम, नगर पंचायत मुंडेरवा में डा. योगेंद्र प्रसाद, नगर पंचायत नगर बाजार में कृष्ण मुरारी पांडेय व नगर पंचायत कप्तानगंज में राममूरत चौधरी आदि योग प्रशिक्षकों ने योगासन करवाया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: बच्चे की जान बचाने को चाहिए था खून, अस्पताल में रोने लगा पिता तो सिपाही बना फरिश्ता

संबंधित समाचार