रामपुर: सपा नेता आजम खां के सवाल पर शहर विधायक ने ली चुटकी, बोले- कौन आजम?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के बाद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां को लेकर मीडिया कर्मियों ने जब सवाल किया तो शहर विधायक आकाश सक्सेना ने चुटकी लेते हुए कहा कि आप किस आजम की बात कर रहे हैं। रामपुर में तो बहुत सारे आजम खां हैं। फिर जवाब आया कि मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी वाले आजम खां की। 

इस पर उन्होंने कहा कि किताब चोर आजम, 420 आजम, जिसकी यूनिवर्सिटी से कुरआन-ए-पाक बरामद हुई। जिसने अपने बेटे के दो-दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाए और लोगों की जमीनों पर कब्जा करने वाले अपराधी आजम खां की बात कर रहे हैं। रामपुर में हजारों आजम खां शरीफ हैं। अपराधी आजम खां अपने किए गए कर्मों की सजा भुगत रहे हैं।

ये भी पढे़ं- पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में छाया रामपुर

 

 

संबंधित समाचार