प्रतापगढ़: अनियंत्रित ट्रक खंभे से भिड़ी, खलासी की मौत, चालक अस्पताल में भर्ती
कुण्डा/प्रतापगढ़। अनियंत्रित ट्रक खंभे से भिड़ गयी। टक्कर इतनी तेज थी कि गंभीर रूप से घायल खलासी की मौत हो गई। जबकि चालक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक युवक के परिजन बेहाल रहे। अमेठी जिले के अशोक कुमार (47) पुत्र सीताराम अपने खलासी सुरेंद्र कुमार(22 )पुत्र सरजू प्रसाद के साथ रविवार सुबह सुल्तानपुर से कौशांबी मोरंग लेने के लिए जा रहे थे।
मानिकपुर के रहमत अली का पुरवा के पास पहुंचने पर ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से भिड़ गई। गंभीर रूप से घायल स्थिति में स्थानीय लोग एंबुलेंस से सीएचसी कालाकांकर ले गए।जहां पर डाक्टरों ने खलासी सुरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल चालक का इलाज चल रहा है।
बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत
प्रतापगढ़। लालगंज कोतवाली के धधुआ गाजन निवासी राम सुमेर सरोज (45) वर्ष पुत्र मोतीलाल रविवार दोपहर करीब 12 बजे सांगीपुर की ओर जा रहे थे। सामने से उदयपुर थाना क्षेत्र के मुसनी पूरे चौहान निवासी हरिश्चंद्र तिवारी (55)अपनी बेटी पूजा (25) के साथ बाइक से लालगंज आ रहे थे।
महिमा का पुरवा बड़ी नहर के पास दोनों बाइक सीधे भिड़ंत हो गई। जिसमें तीनों घायल हो गए। पुलिस घायलों को ट्रामा सेंटर ले गयी। जहां राम सुमेर को मृत घोषित कर दिया। जबकि हरिश्चंद्र को प्रताप बहादुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें:-Video: बृजभूषण शरण सिंह का समर्थन करना गोंडा के युवक को पड़ा भारी, जान देकर चुकाई कीमत, जानें पूरा मामला
