Youtube को टक्कर देने के लिए Elon Musk ला रहे अपना वीडियो प्लेटफॉर्म, ट्वीट कर दी जानकारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ट्विटर नए ग्राहकों को रिझाने के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर नए-नए फीचर्स ला रहा है। इस क्रम में अब ट्विटर की ओर से एक बड़ी खबर आ रही है कि ट्विटर अब वीडियो ऐप लॉन्च करने वाला है। एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार एलन मस्क ने इस बात की पुष्टि कर दी है।

screenshot_2023-06-18_at_10.46.54_am

वहीं  एस-एम रॉबिंसन ने बताया है कि उन्हें ऐप की आवश्यकता है जिसे वह अपने स्मार्ट टीवी पर 1 घंटे लंबे वीडियो देख सके क्योंकि वे एक घंटे लंबे वीडियो को ट्विटर पर देखने की क्षमता नहीं रखते हैं। उसके जवाब में, एलन मस्क ने उन्हें बताया है कि उनकी प्रतीक्षा जल्द ही खत्म हो जाएगी।

यूजर ने उसके जवाब में कहा कि यह शानदार है!  अब देखने वाली बात यह है क्या ट्विटर का वीडियो ऐप आने वाले समय में Youtube को टक्कर देगा। इस बात का पता आने वाले समय में लग जाएगा। बीते दिनों ट्विटर ने एक अपडेट दिया था जिस के माध्यम से यूजर्स 2 घंटे लंबे वीडियो को भी ट्विटर पर अपलोड कर सकते है। 

ये भी पढ़ें : Jio Cinema Vs Hotstar के बीच फ्री स्ट्रीमिंग की लड़ाई, जानें क्रिकेट प्रेमियों के लिए क्या है रणनीति?

संबंधित समाचार