मुरादाबाद : कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया राहुल का जन्मदिन, दीर्घायु की कामना

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर महानगर कार्यालय में केक काटते महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा व उपस्थित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

मुरादाबाद। महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय चौमुखा पुल पर सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन  मनाया गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।  महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक काटा और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई देकर दीर्घायु होने की कामना की। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी कुशल राजनीतिज्ञ हैं।

उन्होंने लोकसभा में अमेठी और वायनाड (केरल) के निर्वाचन क्षेत्रों का कुशलतापूर्वक प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने देश में लगभग 4000 किमी की कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो पैदल यात्रा कर देश में मोहब्बत का संदेश दिया और लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इज़हार किया। 

इस दौरान एआईसीसी सदस्य असद मोलाई, आनन्द मोहन गुप्ता, सेवादल के जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा, मोहम्मद शमी, शिवराज सिंह गुर्जर, दानिश कुरैशी, अफसर खान, फय्याज ठेकेदार, जावेद अंसारी, अनिल गुर्जर, अंशुल शर्मा, समीर खान, गौतम श्रोतिय, अब्दुल रऊफ, तसलीम सिद्दीकी, पार्षद भारतीय परवेज इस्लाम, नदीमुद्दीन, अफसर अंसारी, मोहम्मद फईम खान, शकील अहमद, नईम पप्पू के अलावा जाकिर पहलवान, अनवार हुसैन, परवीन, उबैदुल्ला, कबीर अहमद, सीमा सहगल,  नेम सिंह आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : हरथला में अतिक्रमण हटाने की चुनौती पर प्रशासन के ठिठके कदम, ठंडा पड़ा अभियान

संबंधित समाचार