आज का राशिफल। 20 जून, 2023
मेष
कारोबार में इच्छानुसार बदलाव कर सकते हैं। नयी नौकरी ढूँढ रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। व्यर्थ के विचारों से दूरी बनाकर रखें। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। मैनेजमेन्ट के पदों पर स्थित लोगों के ऊपर जिम्मेदारी बढ़ेगी।
वृष
सम्पत्ति में निवेश के लिये दिन सुखद रहेगा। भविष्य को ध्यान में रखते हुए किसी योजना में निवेश करेंगे। परिवार के लोग आपसे असन्तुष्ट हो सकते हैं। कुछ लोग आपके व्यक्तिगत कार्यों में हस्तक्षेप करेंगे। नया कारोबार शुरू करने में कठिनायी होगी।
मिथुन
जॉब की अस्थिरता दूर रहेगी। बारिश में भीगने से बचें। यदि अस्वस्थ हैं और स्वास्थ्य में सुधार न हो तो डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। विद्वान लोगों से सम्पर्क बढ़ेगा। नये व्यवसाय में धन निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेगा।
कर्क
विदेश में रह रहे मित्रों से लम्बी चर्चा होने की सम्भावना है। घनिष्ठ लोगों से मनमुटाव होने की आशंका है। दवाइयों पर धन खर्च बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ वैचारिक तालमेल कम रहेगा। विवादित मामलों में अपनी प्रतिक्रिया न दें।
सिंह
दिन का शुरुआती हिस्सा आपके लिये काफी अच्छा रहने वाला है। शत्रु वर्ग आपके विरुद्ध सक्रिय रहेगा लेकिन कुछ नुकसान नहीं कर पायेगा। घर में बदलाव और रेनोवेशन सम्बन्धी कार्य करवा सकते हैं। बच्चों के एडमीशन आदि को लेकर कुछ योजना बनायेंगे।
कन्या
आज आप अपने सिद्धांतों में फेरबदल कर सकते हैं। फोन के माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है। किसी बड़े केस में आपको जीत मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में बड़ी बिक्री होने के योग बन रहे हैं। माता-पिता के साथ सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे।
तुला
कार्यक्षेत्र में पुरानी पहचान का लाभ मिलेगा। ऑफिस के काम से आपको यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी कोई मनोकामना आज पूर्ण हो सकती है। दोस्तों के साथ पर्यटन के उद्देश्य से यात्रा कर सकते हैं। कला से जुड़े लोगों को बड़ा मंच मिल सकता है।
वृश्चिक
आपसे मिलने मित्र घर आ सकते हैं। आय के साथ अचानक खर्चे सामने आयेंगे। जीवनसाथी से अपने सम्बन्ध बेहतर रखें। फालतू कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। सरकारी कार्यों में थोड़ी परेशानी हो सकती है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सावधानी से रखें।
धनु
नये कारोबार की शुरुआत करना बेहतरीन रहेगा। राजनीतिक लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों में सामंजस्य में प्रगाढ़ता का आनन्द लेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभायेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी होगी।
मकर
सभी काम व्यवस्थित ढंग से पूर्ण हो जायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपेक्षा से अधिक धन लाभ हो सकता है। अधिकारी वर्ग आपकी हर सम्भव मदद करने को तैयार रहेगा। किसी पर सहज विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति की उठापटक दूर होगी।
कुंभ
अपनी प्रतिभा को विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ायेंगे। महिलायें अपने करियर को लेकर चिन्तित हो सकती हैं। उलझे हुए मामलों को समझदारी से सुलझा लेंगे। बच्चों की जरूरतों के लिये आप धन खर्च कर सकते हैं। बीमार लोगों को अपना ध्यान रखना चाहिये।
मीन
आज दिन की शुरुआत कमजोर हो सकती है। सभी कार्य सोच-समझकर ही करें तो हितकर होगा। व्यापार में थोड़ी कमजोर स्थिति रहेगी। सर्वाइकल और कन्धों की समस्या से परेशान हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों की गलतफहमियाँ दूर करने के लिये समय उत्तम है।
