अयोध्या: हड़ताली कर्मियों का दावा- दो दिन में दस करोड़ का लेन देन हुआ प्रभावित
मंगलवार को भी बैंक कर्मियों ने रखी हड़ताल
अयोध्या/अमृत विचार। ग्रामीण बैंकों के कार्मिक अपनी मांगों के लिये संघर्षरत है। मंगलवार को भी बैंक कर्मियों की हड़ताल जारी रही। बैंक कर्मियों का दावा है कि सोमवार और मंगलवार मिला कर दो दिनों में दस करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। मंगलवार को भी क्षेत्रीय कार्यालय पर पुनः अधिकारी एवं कर्मचारी इकट्ठा हुए और मांगों को लेकर धरना दिया।
यूनाइटेड फोरम की मांग है कि भारत सरकार, नाबार्ड द्वारा स्वीकृत मित्रा कमेटी की संस्तुति के अनुसार समस्त पदों पर प्रोन्नति एवं व्यवसाय के सापेक्ष कार्मिक संख्या में वृद्धि की जाए तथा नयी भर्ती हो। समस्त वेतन, लाभ, सुविधाएं प्रायोजक बैंक के समान जारी किया हो और ग्रामीण बैंकों के कार्मिकों को भारत में कहीं भी आवासीय ऋण सुविधा उपलब्ध करायी जाए। इसके अलावा सफाई कमीं एवं दैनिक अंशकालिक कर्मियों का नियमितीकरण, सभी पदों पर नियुक्ति ग्रामीण बैंकों के अधिकारी से की जाए।
सभा की अध्यक्षता ऑफिसर्स एसोसिएशन के संयोजक रोहित जायसवाल ने की। धरने में वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गौतम, महामन्त्री विवेक सिंह, अजय कटारा, आलोक सिंह,सुरज सिंह, ए पी मिश्रा, जनार्दन दूबे, सुशील द्विवेदी, एस के गुप्ता, इम्पाइल यूनियन के सुरेश मिश्रा, संजय गुप्ता, जितेन्द्र शर्मा, सोमान्शु आनन्द, मो. आजम जय प्रकाश, महादेव, अब्दुल हमीद आदि मौजूद रहे।धन्यवाद अध्यक्ष राजेश खत्री ने किया।
यह भी पढ़ें:-बलरामपुर: मुख्यमंत्री योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन, गायों और बछड़ों को खिलाया गुड़-चना
