Kanpur Weather Today: बादलों और बूंदाबादी ने दिलाई गर्मी से राहत, बिपरजॉय चक्रवात के असर से मौसम में हुआ बदलाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में बादलों और बूंदाबादी ने दिलाई गर्मी से राहत।

कानपुर में बादलों और बूंदाबादी ने दिलाई गर्मी से राहत। बिपरजॉय चक्रवात के असर से मौसम में बदलाव हुआ।

कानपुर, अमृत विचार। मौसम बदलने से मंगलवार को शहरवासियों को तपती गर्मी से राहत मिली। दोपहर आई आंधी और हल्की बूंदाबादी से मौसम सुहाना हो गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में आए इस बदलाव की वजह बिपरजॉय तूफान है। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि 25 जून तक शहरवासियों को ऐसे ही बदले हुए मौसम की वजह से गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

मौसम में आए  बदलाव की वजह से पारा जून के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। तापमान में गिरावट का असर मौसम में भी दिखा। रोजाना के मुकाबले हवा चलने से आम लोगों को राहत मिली। इसकी वजह से शहर की बाजारे गुलजार रहीं। मंगलवार को तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबादी ने शहरवासियों ने आनंद लिया। दोपहर को तेज हवाओं के चलते कंपनी बाग, मोतीझील सहित अन्य इलाकों में लोगों ने रुक कर गर्मी से राहत ली। तेज हवाओं के झोंकों के बीच आम वाहन सवारों ने राहत की सांस ली। आम शहरवासी मौसम के सुहाना होने के चलते गंगा बैराज की ओर से भी रुख कर गए। 

संबंधित समाचार