Draupadi Murmu Birthday: मुख्यमंत्री योगी, अखिलेश और मायावती ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी जन्मदिन की बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत उत्तर प्रदेश की प्रमुख राजनीतिक हस्तियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की बधाई दी है। सीएम योगी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा “नारी सशक्तिकरण की सशक्त हस्ताक्षर मा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! भगवान श्री जगन्नाथ जी से आपके आरोग्यपूर्ण व सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना है।”

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिखा “भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।” 

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट किया “ माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनकी लम्बी उम्र व स्वस्थ जीवन की शुभकामनायें।”

गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 में ओडिशा में हुआ था। उन्होंने शिक्षिका के रूप में करियर की शुरुआत की। इसके बाद वे राजनीति में आ गईं। उन्होंने वर्ष 2000 से 2004 तक ओडिशा सरकार में राज्य मंत्री के तौर पर कार्य किया था।

2000 से 2009 तक वो ओडिशा विधानसभा सदस्य के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। इसके बाद वर्ष 2015 से 2021 तक वो झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। उन्हें राज्य की पहली महिला राज्यपाल बनने का गौरव प्राप्त हुआ। उन्होंने पार्षद से लेकर राष्ट्रपति पद तक का सफर तय किया है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: बाइक को टक्कर मारने के बाद सड़क के किनारे पलटा ट्रक, एक की मौत, एक घायल

संबंधित समाचार