मुरादाबाद: शादी नहीं हुई तो सोशल मीडिया पर डाले महिला के अश्लील फोटो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। रिलेशनशिप में रहने वाली महिला ने किसी और से शादी कर ली तो प्रेमी खफा हो गया। महिला को बदनाम करने के लिए प्रेमी ने उसके अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसकी जानकारी जब महिला के ससुरालियों को हुई तो उनका भी रवैया बदल गया। महिला ने सिविल लाइंस …

मुरादाबाद। रिलेशनशिप में रहने वाली महिला ने किसी और से शादी कर ली तो प्रेमी खफा हो गया। महिला को बदनाम करने के लिए प्रेमी ने उसके अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसकी जानकारी जब महिला के ससुरालियों को हुई तो उनका भी रवैया बदल गया। महिला ने सिविल लाइंस कोतवाली में रामपुर जिले में रहने वाले अपने पूर्व प्रेमी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

अमरोहा नगर क्षेत्र के अहमदनगर मोहल्ले में रहने वाली एक महिला न एसएसपी को पत्र देकर कहा कि उसकी शादी तीन माह पहले हुई थी। शादी के पहले वह मुरादाबाद में सिविल लाइंस क्षेत्र में रहती थी। यहां पर उसकी जान पहचान रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के ग्राम चंदूपुरा निवासी विक्की के साथ हो गई। बाद में दोनों रिलेशनशिप में रहने लगे।

महिला के अनुसार विक्की उससे शादी करना चाहता था लेकिन उसके मां-बाप राजी नहीं हुए। महिला के अनुसार बाद में उसके पिता ने अमरोहा में उसकी शादी कर दी। इसके बाद विक्की बौखला गया और कई बार धमकी दी। आरोप है कि बाद में उसने महिला के अश्लील फोटो और वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसकी जानकारी जब उसके पति व अन्य ससुरालियों को हुई तो उनका रवैया बदल गया। महिला के अनुसार उसका वैवाहिक जीवन भी खतरे में आ गया है।

एसएसपी के आदेश के बाद आरोपी विक्की के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल नवल मारवाह के अनुसार आरोपी की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार