Kanpur Dehat Fire: प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत कर पाया काबू, लाखों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में लगी आग।

कानपुर देहात के रनियां में प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

कानपुर देहात, अमृत विचार। औद्योगिक क्षेत्र रनियां में प्लास्टिक का दाना बनाने वाली फैक्ट्री में सोमवार की देर रात संदिग्ध परिस्थियों में आग लग गई। सुचना पर पहुंची पुलिस व फायरब्रिगेड़ ने तीन फायर टेंडर की सहायता से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह साफ नही हो सकी है। वहीं आग की चपेट में आने से लाखों रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है।

रनियां थाना क्षेत्र के एक्सिस इंडिया पालीमर प्लास्टिक फैक्ट्री में सोमवार की मध्य रात्रि अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते तेज लपटो के साथ आग ने विकराल रूप ले लिया। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। फैक्ट्री प्रबंधन ने पुलिस व फायरब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर सीएफओ सुरेंद्र सिंह तीन दमकल की गाड़ियां लेकर पहुंचे।

फैक्ट्री का ताला अंदर से बंद होने पर सीएफओ के आदेश पर फायरमैन अनुभव सचान, पुनीत यादव ने अंदर से बंद फैक्ट्री के शटर को फायर सर्विस उपकरणों की मदद से ताले को तोड़ते हुए अंदर लगी आग तक पानी पहुंचाने का रास्ता बनाया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सीएफओ ने बताया कि फैक्ट्री में 15 दिन पहले पालीमर दानो का प्रिंटिंग कार्य चालू हुआ था। इंक मशीन में तकनीकी खराबी के कारण शार्ट सर्किट होने से आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है।

संबंधित समाचार