नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म टीकू वेड्स शेरू का गाना तुमसे मिलके रिलीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्म टीकू वेड्स शेरू का गाना तुमसे मिलके रिलीज हो गया है। कंगना रनौत निर्मित टीकू वेड्स शेरू में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर की मुख्य भूमिका है। फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' का गाना तुमसे मिलकेरिलीज हो गया है। साईं कबीर द्वारा लिखे गए इस गाने को गौरव चटर्जी ने कबीर के साथ मिलकर कंपोज किया हैं और मोहित चौहान ने इसे आवाज दी हैं। 

मोहित चौहान ने कहा, इस गाने के लिए गौरव चटर्जी और साईं कबीर के साथ सहयोग करना एक बेहद खुशी की बात है। इस गाने में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर की जोड़ी को खूबसूरती से पेश किया गया है। 'तुमसे मिलके' एक ऐसा गाना है जो आपके दिल को छू जाएगा और आपको प्यार की भावना का अनुभव कराएगा। दर्शकों को हमारे द्वारा बनाए गए जादू का अनुभव कराने के लिए मैं रोमांचित हूं। 

गौरव चटर्जी ने कहा, तुमसे मिलके' में काम करने में बहुत मजा आया। साईं कबीर के दिल को छू लेने वाले बोल और मोहित चौहान की सुकून भरी आवाज ने गाने में बहुत गहराई जोड़ दी है। हालांकि इसकी शुरुआत में यह एक खूबसूरत लव सॉन्ग की तरह लगता है लेकिन इसमें उदासी और लालसा की भावना भी है, जो इसे एक परफेक्ट रोमांटिक गाना बनाता है। टीकू वेड्स शेरू के लिए कंपोज़ करने का अनुभव शानदार रहा। फिल्म टीकू वेड्स शेरू का प्रीमियर 23 जून को प्राइम वीडियो पर होगा।

ये भी पढ़ें:- कैटरीना को लेकर फिर फिल्म बनाना चाहते हैं अली अब्बास जफर, बोले- बेहद करीबी दोस्त

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म