वाराणसी : गंगा में स्नान के दौरान डूबे चार लड़के, दो लापता 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। गंगा में आए दिन स्नान के दौरान लोगों के डूबने की दर्दनाक घटनाएं सामने आ रही हैं। मंगलवार को भेलूपुर थाना अंतर्गत बजरडीहा के अजीम नगर कॉलोनी के रहने वाले चार लड़के तुलसी घाट पर स्नान के दौरान गंगा में डूब गये। इनमें से दो को नाविकों ने बचा लिया, मगर दो अभी भी लापता हैं। घटना की सूचना के बाद एनडीआरएफ के गोताखोर बच्चों की तलाश में जुटे हुए हैं। वहीं इस घटना के बाद परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है। 

जानकारी के अनसार रफीक के दो बेटे सफीक उम्र 13 वर्ष और तौफीक उम्र लगभग 10 वर्ष के साथ रमजान उम्र 15 वर्ष और हसन पुत्र जमाल 10 वर्ष अस्सी घाट पर स्नान करने के लिए पहुंचे थे। नहाते नहाते दोनों तुलसी घाट पर पहुंचे। इनमें से सफीक और रमजान गहरे पानी में जाने से डूब गए। वहीं हसन और तौफीक को बचा लिया गया। बच्चों की डूबने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को दो लड़कों के डूबने की सूचना दी। 
 एनडीआरएफ की टीम डूबे बच्चों की तलाश में जुट गई है। इसके साथ ही पुलिस ने परिजनों को भी सूचना दे दी है। तुलसी घाट पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सभी बच्चे बजरडीहा स्थित अजीम नगर कॉलोनी के बताए गए हैं।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक में कार्यकारिणी का गठन

संबंधित समाचार