आज का राशिफल। 21 जून, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज पार्टनरशिप में आप व्यवसाय शुरू करने का विचार बनायेंगे। व्यवसाय में बड़े ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सोशल मीडिया पर आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं।

वृष

आज आप अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। विदेश में कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट के अवसर प्राप्त होंगे। जरूरतमंदों की मदद अवश्य करें। धार्मिक उत्सव में आप सम्मिलित हो सकते हैं।

मिथुन

आज फैशन और इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। अपने बौद्धिक कौशल का परिचय देंगे। बड़े अधिकारियों का भरसक सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क

आज अपनी कमियों पर ज्यादा ध्यान न दें। घरेलू मामलों पर बाहरी लोगों से सलाह लेना उचित नहीं है। मानसिक तनाव होने की संभावना बन रही है। अपने खर्चों पर नियंत्रण पाने का प्रयास करें। बड़े भाई-बहन से झगड़ा हो सकता है।

सिंह

आज भोग-विलास के साधनों का आनन्द उठायेंगे। आपकी वाणी में मिठास रहेगी। जिससे लोग आपसे आकर्षित रहेंगे। धन से जुड़े मामलों के लिए दिन बहुत शुभ है। प्रत्येक कार्य को एकाग्रता और निष्ठापूर्वक करेंगे। लोग आपकी काफी प्रशंसा करेंगे।

कन्या

आज योग, ध्यान और व्यायाम को काफी महत्व देंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। आज पिता के साथ बैठकर गम्भीर मुद्दों पर चर्चा करेंगे। घरेलू कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। स्वयं को सिद्ध करने के कई मौके आपको मिलेंगे।

तुला

आज तनाव की वजह से गैस और अपच की समस्या होने की संभावना है। महिलाएं जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिए जायेंगी। गले में खराश और कफ की शिकायत हो सकती है। आपकी कमजोरियों का लोग लाभ उठाने का प्रयास करेंगे।

वृश्चिक

आज कार्यक्षेत्र में विघ्न आते रहेंगे। आय के अन्य विकल्पों पर ध्यान दें। धर्म-कर्म को लेकर आपको रुचि लेनी पड़ेगी। मानसिक रूप से अशान्ति का अनुभव करेंगे। पड़ोसियों के साथ झगड़ा हो सकता है। बुजुर्ग लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।

धनु

आज प्रेम संबंधों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। व्यापार में आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। पैतृक व्यवसाय में आपको धन लाभ होगा। दूसरों पर ज्यादा ध्यान न दें। घर का वातावरण बहुत अच्छा रहेगा।

मकर

आज कार्यक्षेत्र में आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर मित्रों से चर्चा करेंगे। जीवनसाथी को उपहार मिल सकता है। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। नये व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। बुरी नीयत के लोगों से दूरी बनाकर रखें।

कुंभ

आज जॉब को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। कोई सरकारी मामला अटक सकता है। यात्रा के दौरान आपको परेशानी का अनुभव होगा। रक्तचाप की समस्या हो सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। घर के कार्यों में आप काफी व्यस्त रहेंगे।

मीन

आज जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। अपने आत्मविश्वास में कमी न आने दें। वैवाहिक जीवन को लेकर परेशानी दूर होगी। आपके मन में विचारों का आधिक्य रहेगा। प्रेम संबंधों में अनबन हो सकती है। सिरदर्द और तनाव की समस्या होगी।