MJPRU: सम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि निर्धारित, जानें डिटेल्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एलएलबी व बीएएलएलबी की प्रयोगात्मक परीक्षा 21 जून से 20 जुलाई तक होगी

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी है। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने सभी विधि महाविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि एलएलबी सम सेमेस्टर और बीएएलएलबी सम सेमेस्टर वर्ष 2023 की प्रयोगात्मक परीक्षा 21 जून से 20 जुलाई तक करा लें। इसके बाद अंक स्वीकार नहीं किए जाएंगे और पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। आंतरिक परीक्षक संबंधित महाविद्यालय और बाह्य परीक्षक कॉलेज को पोर्टल के माध्यम से विश्वविद्यालय उपलब्ध कराएगा।

परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक महाविद्यालयों को बीबीए, बीसीए, बीलिब, बीकॉम फाइनेंस एवं फाइनेंशियल सर्विसेस, एमएसडब्ल्यू, एमलिब आदि की सम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा महाविद्यालयों को 20 जून से 20 जुलाई तक करानी होंगी।

वार्षिक प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि बढ़ाई
वार्षिक परीक्षा 2022-23 स्नातक (बीए, बीएससी व बीकॉम) प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष और परास्नातक (एमए, एमएससी व एमकॉम) प्रथम और द्वितीय वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 15 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक इसके बाद अंक स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

बीए प्रथम और तृतीय सेमेस्टर का परिणाम जारी
विश्वविद्यालय ने मंगलवार को बीए प्रथम और तृतीय सेमेस्टर का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में दोनों सेमेस्टर के 1.50 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। अब छात्रों को अगले सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने में दिक्कत नहीं होगी। एक दिन पहले ही विश्वविद्यालय ने बीए, बीएससी, बीकॉम और बीबीए के सम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की तिथि निर्धारित की है।

यह भी पढ़ें- बरेली: अपहरण की घुट्टी पिलाकर डिस्ट्रीब्यूटर ने मांगी 20 लाख की रंगदारी, जानिए मामला

संबंधित समाचार