लखनऊ : हाईटेक टेक्नोलॉजी और हथियार बनेंगे UP ATS की पहचान, मांगे गए कंपनियों से सुझाव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। आर्गनाइज्ड क्राइम, धर्मान्तरण समेत कई तरह के नए अपराधों को ख़त्म करने में यूपीएटीएस लगातार पूरे देश में जाकर ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। ऐसे में अब एजेंसी को अत्याधुनिक हथियार और टेक्नोलॉजी से लैस करने की कवायद शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार एटीएस के कमांडो को हथियार देने के लिए कई कंपनियों से संपर्क साधा गया है साथ ही उनसे हथियारों से जुड़ी डिटेल भी साझा करने को कहा गया है।         

गौरतलब है कि यूपी एटीएस ने बीते कुछ वर्षों में धर्मांतरण व पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के नेक्सस को ध्वस्त करने के साथ ही कई आतंकी संगठनों के स्लीपर मॉड्यूल की गिरफ्तारी की है। धर्मांतरण मामले में बीते दो वर्षों में अवैध धर्मांतरण में मौलाना कलीम सिद्दीकी, उमर गौतम और सलाऊद्दीन सहित 8 राज्यों से 20 आरोपी गिरफ्तार किए थे, वहीं बीते कुछ वर्षों में एटीएस ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश के आतंकी संगठन के कई मॉड्यूल को खत्म किया है। 

ये भी पढ़ें -मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ की महत्पूर्ण बैठक, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बनाया ये बड़ा प्लान

संबंधित समाचार