Dipika Kakar : दीपिका कक्कड़ बनीं मां, शोएब ने शेयर की गुडन्यूज... घर गूंजी खुशियों की किलकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ और अभिनेता शोएब इब्राहिम एक बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। दीपिका ने 21 जून को बेबी बॉय को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद शोएब और दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दी। शोएब ने स्टोरी शेयर करते हुए लिखा- 'अल्हम्दुलिल्लाह, आज सुबह 21 जून को हमारे घर बेटे का जन्म हुआ है. यह प्री-मेच्योर डिलीवरी है। हालांकि, घबराने की कोई बात नहीं है। आप सभी की दुआओं की जरूरत है।

shoaib

बता दें कि डॉक्टरों ने दीपिका को जुलाई के तीसरे या चौथे हफ्ते की डेट दी थी। दीपिका ने अपने व्लॉग में इस बात की जानकारी दी थी। अब दीपिका ने प्रीमेच्योर डिलीवरी के जरिए बेटे को जन्म दिया है। 

इससे पहले 20 जून यानी कल शोएब ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। बर्थडे के ठीक एक दिन बाद एक्टर के घर किलकारी गूंजी है। इसी के साथ शादी के 5 साल बाद कपल का नन्हा मेहमान आ गया है।

दीपिका और शोएब की बात करें तो दोनों इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल हैं। दोनों ने शो ससुराल सिमर का में साथ काम किया था। यहीं से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी। इस कपल ने 22 फरवरी 2018 को शादी की थी। 

20 जून को शोएब ने अपना 38वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर दीपिका ने पति के लिए बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा- ‘हर दुआ में आपका नाम है…इन अलफाजों से बढ़कर मेरे लिए कुछ नहीं है, जिसके जरिए मैं आपको बता सकूं कि तुम मेरे लिए कितने अहम हो। समय के साथ आपकी मोहब्बत ने मेरी जिंदगी को सिर्फ और ज्यादा खूबसूरत बनाया है। और अब यह सफर साथ और ज्यादा खूबसूरत होने वाला है।

https://www.instagram.com/p/CttXnLCs_fX/

इस दिन दी थी खुशखबरी
बता दें कि जनवरी में दीपिका ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। यह कपल अक्सर अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को साझा करता रहता रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने अपने एक्टिंग न करने को लेकर भी बात की थी। दीपिका ने कहा था कि वह कुछ समय तक अपने बच्चे का ख्याल रखेंगी। 

https://www.instagram.com/p/Cntb4cPP1wO/

ये भी पढ़ें:- मर्डर मिस्ट्री फिल्म 'Neeyat' का टीजर रिलीज, जासूस बन एक्ट्रेस ने मचाया तहलका

संबंधित समाचार