नैनीताल: खुर्पाताल क्षेत्र में दो पक्षों में हुई मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने चार पर मुकदमा किया दर्ज

नैनीताल, अमृत विचार। खुर्पाताल क्षेत्र में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

वर्तमान खुर्पाताल एवं द्वारिका दिल्ली स्थायी निवासी उमा ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कहा कि वह व उसकी बेटी मंगोली में कैफे चलाती हैं। मंगलवार देर शाम 9 बजे वह घर वापस आई तो एक महिला उसकी टंकी से गंदे बर्तन से पानी निकाल रही थी।

जब उसको टोका तो उसने थप्पड़ मार दिया। इस दौरान उसके जेठ ने भी उसके साथ मारपीट की। किसी तरह जब वह बचकर घर के अंदर भागी तो महिला समेत चार लोग दरवाजे में लात मार घर के अंदर घुस आए।

जहां उन्होंने उसके साथ अभद्रता औऱ जान से मरने की धमकी दी। इस दौरान उन्होंने उसके घर में कुर्सी व शीशा भी तोड़ दिया। इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मल्लीताल निवासी इंदर नेगी, सरिता नेगी, शुभम नेगी व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

संबंधित समाचार