आज का राशिफल। 22 जून, 2023
मेष
आज आप दिखावे में काफी धन खर्च कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप जल्दी-जल्दी काम समेटने में लगे रहेंगे। आपका मनोबल थोड़ा कमजोर रहेगा। अधिकारी वर्ग आपके प्रति सम्मान का भाव रखेगा। भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे।
वृष
आज बेरोजगार लोगों को नई जॉब मिल सकती है। इसके कारण आपके आत्मविश्वास में काफी बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों को कठिन समस्याओं का हल मिलेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है।
मिथुन
आज कानूनी मामलों को लेकर थोड़े तनाव में रहेंगे। अनावश्यक विचारों में अपना समय बर्बाद न करें। व्यवसाय में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। करियर को लेकर योजना बनाने के लिए बुजुर्गों से सलाह ले सकते हैं।
कर्क
आज धन की समस्या दूर होगी। काम में लगन और उत्साह से काम करेंगे। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में आपको लाभ मिलेगा। मानसिक शांति के लिए आप कुछ समय अकेले में बिताना चाहेंगे। गूढ़ विद्याओं में आप रुचि लेंगे।
सिंह
आज आपके खर्चों में वृद्धि होगी। किसी रिश्तेदार को लेकर परेशान हो सकते हैं। दांपत्य संबंधों में किसी कारण झगड़ा हो सकता है। महिलाओं को मासिक धर्म संबंधी समस्या होने की संभावना है। बच्चों को सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
कन्या
आज जॉब में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आपकी मनोकामना की पूर्ति होगी। धन का लेन-देन सावधानी पूर्वक करें। सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। नए कार्यों में आप रुचि लेंगे। शेयर मार्केट से आपको बड़ा धन लाभ प्राप्त हो सकता है।
तुला
आज आपकी कमजोरियों का लोग लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। तनाव की वजह से गैस और अपच की समस्या होने की संभावना है। महिलाएं जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिए जाएंगी। गले में खराश और कफ की शिकायत हो सकती है।
वृश्चिक
आज व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। गैरकानूनी कार्यों से आपको दूर रहना चाहिए। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में शानदार परिणाम मिलेंगे। वाहन दुर्घटना हो सकती है। फोन के माध्यम से आपको शुभ सूचना मिल सकती है।
धनु
आज यात्रा करने से बचें। प्रतिद्वन्द्वियों और शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। विवादों से दूर रहें वरना आपकी छवि खराब हो सकती है। अपनी गलतियों को स्वीकारने में चूक न करें। स्वार्थी प्रवृत्ति के मित्रों के कारण आपको परेशानी होगी।
मकर
आज योजनाबद्ध तरीके से आप सभी काम करेंगे। व्यवसाय में आपको अचानक धन लाभ प्राप्त होगा। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। घरेलू उलझनों से आपको छुटकारा मिलेगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिए दिन उत्तम है।
कुंभ
आज नई जॉब के ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी कार्यशैली से लोग बहुत प्रसन्न रहेंगे। लंबे समय से चली आ रही कोई समस्या दूर होगी। अपने सहकर्मियों पर विश्वास बनाये रखें। काम की अधिकता के बावजूद आप काफी प्रसन्न रहेंगे।
मीन
आज अपनी योग्यता को सिद्ध करने के अवसर मिलेंगे। लेकिन आप अपनी लापरवाही से उन अवसरों को खो सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ी गंभीरता दिखाना आवश्यक है। व्यर्थ की यात्राओं में आपका समय बर्बाद हो सकता है।
