ज़ी एंटरटेनमेंट ने सेबी को सात लाख रुपये का भुगतान कर मामला निपटाया
नई दिल्ली। ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जेडईईएल) ने नियामकीय प्रावधानों के कथित उल्लंघन के एक मामले में बुधवार को बाजार नियामक सेबी को सात लाख रुपये का भुगतान कर मामले का निपटारा किया। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की तरफ से निर्णय करने वाले अधिकारी विजयंत कुमार वर्मा ने अपने आदेश में कहा कि 15 जुलाई, 2022 को जेडईईएल के खिलाफ शुरू की गई प्रक्रिया को निरस्त किया जाता है।
ज़ी समूह की कंपनी जेडईईएल ने सेबी के समक्ष मामले का निपटारा करने का प्रस्ताव रखा था। उसने कहा था कि वह मामले के तथ्यों को स्वीकार या इनकार किए बगैर इसका निपटारा किए जाने के पक्ष में है। सेबी ने जनवरी-दिसंबर 2019 के दौरान जेडईईएल के शेयरों में भेदिया कारोबार मानकों के कथित उल्लंघन की पड़ताल की थी। इसी जांच के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई थी।
ये भी पढ़ें:- संरा मुख्यालय में योग सत्र का नेतृत्व करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, रुचिरा कंबोज ने कहा- योग उत्सव एक 'अनोखा अवसर'
