शाहजहांपुर: सीवरेज की खुदाई के बीच बारिश से नरक हुआ शहर, व्यापार मंडल लामबंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

व्यापारियों ने जल निगम के अधिशासी अभियंता पर लगाया लापरवाही व मनमानी का आरोप

फोटो- कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेद प्रकाश मिश्र को ज्ञापन सौंपते व्यापार मंडल महानगर

शाहजहांपुर, अमृत विचार। सीवर लाइन के लिए सड़कों की खुदाई के बीच दो दिन की बारिश से पूरा शहर नरक बन गया है। बहादुरगंज गल्ला मंडी चौराहे पर बड़ा गड्डा खोदकर चैम्बर तो बना दिया, लेकिन 15 दिन बाद भी उसकी लेवलिंग नहीं कराई।

बारिश होते यहां दलदल होने से कारोबार ठप हो गया। इससे गुस्साए उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम की अगुआई में व्यापारियों ने बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेदप्रकाश मिश्र को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। साथ ही जल निगम के अभियंताओं पर मनमानी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना पैचिंग वर्क कराए सड़कों को अपने हाल पर छोड़ा जा रहा है। आधा अधूरा काम छोड़कर दूसरी जगह खुदाई करने से सभी बाजारों को नरक बना दिया गया है।

महानगर में पिछले दो साल से सीवर निर्माण के लिए एक-एक कर गलियों और सड़कों की खुदाई कर पाइप लाइन डाली जा रही है। घनी आबादी के कारण गलियों और सड़कों की खुदाई शुरू से ही रुला रही है, लेकिन अब बाजारों में खुदाई शुरू हुई तो पूरा यातायात प्रभावित होने से जहां जाम मुसीबत बन गई, वहीं आवागमन रुकने से कारोबार पर भी असर पड़ने लगा। गल्ला मंडी में तो खुदाई के कारण पिछले 15 दिनों से दुकानदारी बंद है।

आलम यह है कि गल्ला मंडी समेत कई संकरी बाजारों में खुदाई की मिट्टी के ढेर और निर्माण सामग्री की वजह से कई दुकानें बंद चल रही हैं। साड़ी और कपड़ों की दुकानों के सामने मिट्टी के ढेर लगाकर काम छोड़ दिया गया है। यही हाल गल्ला मंडी का है, जहो गड्ढे भरने में खानापूर्ति की गई। अब बारिश होने पर वाहन फंस रहे हैं और सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। अब बारिश शुरू हुई तो बाजारों में खुदाई कर छोड़ी गईं सड़कें दलदल में तब्दील हो गईं, जिससे कारोबार पूरी तरह ठप होने की कगार पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें- बरेली: किशोरी से जीजा ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल

संबंधित समाचार