बरेली की महिला से पीलीभीत में सामूहिक दुष्कर्म
बरेली, अमृत विचार। बरेली की महिला को धार्मिक स्थल पर ले जाने की बात कहकर तीन दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने उसका मुकदमा तो दर्ज कर लिया। लेकिन कोर्ट में बयान दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। इसके चलते आरोपी महिला को जान से मारने की …
बरेली, अमृत विचार। बरेली की महिला को धार्मिक स्थल पर ले जाने की बात कहकर तीन दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने उसका मुकदमा तो दर्ज कर लिया। लेकिन कोर्ट में बयान दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। इसके चलते आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता को डर है कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे उसकी हत्या करवा सकते हैं।
बारादरी की चकमहमूद निवासी महिला ने बताया कि वह कुछ समय पहले पीलीभीत में एक धार्मिक स्थल में जा रही थी। जैसे ही घर से कूछ दूर पहुंची तो पीछे से उसके घर के पास रहने वाला कार सवार नदीम अपने दोस्त अनीस और एक अन्य के साथ उसके पास आया और पीलीभीत जाने की बात कही। इस पर महिला उनकी कार में बैठ गई। इसके बाद तीनों ने उसे पीलीभीत में एक जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
पीड़िता को डर है कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आरोपी उसकी हत्या करवा सकते है। सोमवार को महिला डीआईजी से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई। इस पर डीआईजी ने पीलीभीत एसएसपी को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
