प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लेने बदायूं पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह
बदायूं, अमृत विचार। भाजपा प्रदेश भूपेंद्र सिंह चौधरी गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे बदायूं पहुंचे। यहां बरेली-मथुरा हाईवे स्थित बारह पत्थर पर भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे भाजपा सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य के कैंप कार्यालय गए। यहां जलपान करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक स्व. अवनीश कुमार सिंह उर्फ पप्पू भैया के आवास पहुंचे और उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष शहर के एक मैरिज लॉन में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल हुए।
ये भी पढ़ें- बरेली: दबंगों ने घर में घुसकर की महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
