बरेली: आम के पेड़ से लटका मिला चौकीदार का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इंटर कॉलेज में चपरासी की नौकरी करने वाले युवक की हत्या कर उसका शव पेड़ से लटका दिया गया। जब उसका पता आसपास के लोगों को चला तो वहां हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

थाना कैण्ट के मोहनपुर ठिरिया निवासी मुख्तियार थाना फतेहगंज पश्चिमी के अगरास में राजकीय इण्टर कॉलेज अगरास में चपरासी के पद पर तैनात थे और कॉलेज में रहकर चौकीदारी करते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को आम के पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया भेजा।

मृतक इंटर कॉलेज अगरास में 2008 से तैनात थे। इससे पहले वह रिछा में थे। मृतक के बेटे रिजवान ने बताया कि उनके पिता नशा करने के आदी थे। किसी व्यक्ति से उनका किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वहीं राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह ने बताया कि मुख्तियार कॉलेज में रह कर चौकीदारी करते थे।

ये भी पढ़ें- बरेली: साले ने लगाया जीजा पर गर्भवती बहन की हत्या का आरोप

संबंधित समाचार