किच्छाः महिला की शिकायत पर ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज, विवाहिता ने कोतवाली में धरने की दी चेतावनी
किच्छा, अमृत विचार। ससुराल वालों से प्रताड़ना से तंग आकर महिला कार्रवाई की मांग को लेकर घायल अवस्था में कोतवाली पहुंची। पीड़िता ने भाई व बहन के साथ कोतवाली में धरना देने की चेतावनी दी।
कोतवाली निरीक्षक ने पीड़िता से वार्ता के बाद आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाते हुए विवाहिता को शांत कराया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित अन्य ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नई सुनहरी, वार्ड नंबर 11 निवासी राजवती पुत्री स्व. नंदलाल ने कहा कि उसका विवाह 11 वर्ष पूर्व ग्राम सेजमालपुर, थाना शाही, जिला बरेली निवासी प्रमोद कुमार पुत्र अशोक कुमार के साथ हुआ था और विवाह के बाद उसने 2 बच्चों को जन्म दिया। आरोप लगाया कि पति, ससुर, सास उसके साथ मारपीट करते हैं।
पति के किसी महिला के साथ अवैध संबंध हैं। करीब 3 वर्ष पूर्व ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान होकर वह किच्छा आ गई और किराए पर कमरा लेकर रहने लगी। उसका पति रुपयों की मांग करता है। आरोप है कि 15 जून को पति ने पीड़िता व उसकी बहन पूजा के साथ जमकर मारपीट की।
