coronavirus update: देश में 11 राज्यों में कोरोना के मामले बढ़े 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 11 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी हुयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को बताया कि देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या में छह की वृद्धि हुई है।

इसके अलावा, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु में तीन-तीन, गुजरात और ओडिशा में दो-दो, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा और उत्तराखंड में एक-एक मामला बढ़ा है। पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़, गोवा, हरियाणा, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, पुड्डुचेरी, पंजाब, सिक्किम और उत्तर प्रदेश कोरोना के मामलों में कमी पायी गयी है। इसी अवधि में हिमाचल प्रदेश में कोरोना से एक मरीज की मौत हुयी है।

इस बीच, देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और पिछले 24 घंटों में 375 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 2,20,67,35,342 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,49,93,766 है। सक्रिय मामलों की संख्या दो घटकर 1,784 रह गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 95 बढ़कर 4,44,60,082 पर पहुंच गया है और पिछले 24 घंटे में कोरोना से एक मरीज की मौते से होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,900 हो गयी है।

ये भी पढ़ें:- उच्च स्तरीय वार्ता से पहले PM Modi और Joe Biden करेंगे आमने-सामने की बैठक : White House

संबंधित समाचार