रुद्रपुर: ऑनलाइन डिस्ट्रीब्यूटर का प्रचार दिखाकर ठगे हजारों रुपये
पैकेजिंग लिमिटेड के एमडी ने सौंपी तहरीर
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की मामले की जांच
रुद्रपुर, अमृत विचार। सिडकुल स्थित एक पैकेजिंग कंपनी के एमडी के साथ डिस्ट्रीब्यूटर का ऑनलाइन प्रचार दिखाकर हजारों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। प्रबंधक निदेशक का आरोप था कि ऑनलाइन ठग वेबसाइट द्वारा तरह-तरह का प्रलोभन देकर उसको ठगने का कार्य किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सिडकुल की सेक्टर सात स्थित उतराखंड पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक निदेशक पूरनचंद्र भट्ट ने बताया कि फेसबुक पर एमेजोन कंपनी के लाजिस्टिक वेयर हुस डिस्ट्रीब्यूटर का एक प्रचार देखा था। जिसके लिंक को खोलकर उसमें दिए गए सारे दिशा निर्देश को पूरा किया गया।
27 फरवरी 2023 को अज्ञात का कॉल आया। बताया कि वह लॉजिस्टिग कंपनी का अधिकारी बोल रहा है और आपको डिस्ट्रीब्यूटर मिल सकती है। उसके कुछ देर बाद पुन: एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। जिसने वेबसाइट का दूसरा लिंक भेजा और तीन किश्तों में पैसा जमा करने का आदेश दिया।
बताया कि उसने अलग-अलग तरीकों से 65464 रुपये जमा करवा दिए। जब रकम डालने के बाद भी फर्जी वेबसाइट अधिकारी टालमटोल कर गुमराह करने लगा तो ठगी होने की भनक लगी, लेकिन तब तक हजारों रुपये का चूना लग चुका था।
पैकेजिग कंपनी के एमडी ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग। थाना पुलिस की रिपोर्ट के बाद पंतनगर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: जमीन न मिलने से गौलापार में लटका बिजलीघर का निर्माण
