बाजपुर: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
बाजपुर, अमृत विचार। शादी का झांसा देकर नाबालिग बेटी से शारीरिक संबंध बनाने व उसके अश्लील वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाकर पीड़ित पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
आरोप है कि कक्षा-12 की छात्रा उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी दूसरे मोहल्ले में निवासरत युवक ने वर्ष 2021 में अपने झूठे प्यार के जाल में फंसा लिया था तथा शादी का झूठा वायदा कर फोन पर बात करनी शुरू कर दी।
आरोप है कि माह अक्टूबर 2021 में किताबें देने के बहाने अपने घर पर बुलाया और उसको नशीला पदार्थ खिलाकर अपने कमरे में ले गया तथा जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। आरोप है कि पुत्री द्वारा विरोध करने पर आरोपित ने मारपीट कर जबरन शारिरिक संबंध बना लिए।
