काशीपुर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का युवक पर आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

थाना आईटीआई निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी कुछ साल से थाना बाजपुर निवासी मदनगोपाल शर्मा उर्फ अमित शर्मा से जान पहचान थी। कई बार उसकी माता के इलाज में मदद की।

12 सितंबर 2021 को अमित शर्मा उसके घर आया। उस समय उसकी माता काशीपुर से बाहर थी। अमित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। आरोप है कि शादी करने का आश्वासन देकर अमित उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

संबंधित समाचार