हरदोई: शादी का झांसा देकर प्रेमी ने किया दुष्कर्म, जब प्रेमिका ने बनाया निकाह का दबाव तो युवक ने उठाया यह बड़ा कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिहानी, हरदोई। शादी का झांसा देते हुए अपनी प्रेमिका का तीन सालों यौन शोषण कर रहे उसके प्रेमी के सामने निकाह करने की बात आई तो वह दिल्ली भाग निकला। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

मामला कस्बे का है। वहां की एक युवती का आरोप है कि मोहल्ला नागर निवासी शहाबुद्दीन ने पहले तो उसे अपने प्रेम में फंसाया और फिर उसे शादी करने का झांसा देते हुए उसका यौन शोषण किया। लेकिन जब प्रेमिका ने निकाह करने को कहा तो वह मुकर गया। लेकिन इज़्ज़त का हवाला देते हुए निकाह की जिद की तो शहाबुद्दीन ने साफ-साफ इनकार कर दिया और दिल्ली भाग गया। 

पुलिस ने युवती की तहरीर पर धारा 493/ 506 के तहत मामला दर्ज करते हुए युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। युवती ने अपने बयान में कहा है कि 17 जून की रात साढ़े 12 बजे शहाबुद्दीन उसके घर आया और बहाना बनाते हुए उसका यौन शोषण किया, लेकिन जब उसने निकाह की बात कही, तो वह वहां से भाग निकला। फोन से जब बात हुई तो शहाबुद्दीन ने उसके भाई को जान की मारने की धमकी दी। 

पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम-प्रसंग का है और युवक ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और फिर शादी से इन्कार करने के बाद युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़ें - अयोध्या : पटना महावीर मंदिर की दावेदारी को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू, हनुमानगढ़ी ने ठोका अपना दावा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन