बरेली: फिजियोथेरेपी यूनिट में एक महीने से खराब पड़ी हैं तीन ट्रैक्सन मशीनें, दर्द से तड़प रहे मरीज
बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल की फिजियोथेरेपी यूनिट में तीन ट्रैक्सन मशीन महीने भर से ज्यादा समय से खराब पड़ी हैं। इसका खामियाजा तमाम सामान्य मरीजों के साथ सड़क हादसे में घायल और जोड़ दर्द से परेशान मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल में एक साल पहले फिजियोथेरेपी यूनिट स्थापित की गई थी। इस यूनिट में दस टेबल पर अलग-अलग विधि से फिजियोथेरेपी कराने की सुविधा है लेकिन करीब एक महीने पहले एक-एक कर तीन ट्रैक्सन मशीनें खराब हो गईं जिन्हें अब तक ठीक नहीं कराया गया है। ये मशीने खराब होने से गंभीर मरीज फिजियोथेरेपी नहीं करा पा रहे हैं।
बता दें कि जोड़ दर्द के साथ सड़क हादसे में घायल ऐसे मरीज जिनकी सर्जरी हो चुकी हैं, उन्हें दर्द से निजात दिलाने के लिए ट्रैक्सन विधि से थेरेपी दी जाती है। जिला अस्पताल की एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि कंपनी को मशीनें ठीक करने का आदेश दिया गया है। इसी सप्ताह मशीनें ठीक हो जाने की उम्मीद है।
ये भी पढे़ं- बरेली: बाजार में सन्नाटा, गली मोहल्ले बने बकरे खरीद के लिए नखासा
