पीलीभीत: पहले निलंबन और फिर गुपचुप बहाली..सीडीओ ने क्या लिया एक्शन, जानिए पूरा मामला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मचारियों के निलंबन और बहाली का खेल जिला  पंचायती राज विभाग में जोर शोर से चल रहा है। आए दिन साफ सफाई न करने समेत कई आरोपों में सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया जाता है।

लेकिन कुछ माह बाद ही उसे बहाल कर दिया जाता है। जिसमें साठगांठ का आरोप लगता है। इस पर संज्ञान लेते हुए सीडीओ ने डीपीआरओ से अब तक निलंबित और बहाल होने वाले कर्मचारियों का ब्योरा तलब किया है। जिसकी जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट मांगने पर विभाग में खलबली मच गई है।  

बता दें कि जिला पंचायत राज विभाग की ओर से बीते दो माह में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों को अलग-अलग आरोपों में निलंबित किया गया था। लेकिन कुछ  समय बाद उनकी बहाली कर दी गई है।  जिसकी  सूचना सीडीओ को नहीं दी  जाती थी।

सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि डीपीआरओ से  सफाई कर्मचारियों की बहाली और निलबंन की फाइल तलब की गई है।  ताकि यह पता चल सके। किस सफाई कर्मचारी को कब निलंबित किया गया और कब बहाल हुआ। जिसकी  पूरी जांच कराई जाएगी। साथ ही बहाली के कारणों भी स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढे़ं-पीलीभीत: साहब, जिम्मेदार के संरक्षण में बाबू कर रहा भ्रष्टाचार..आखिर किस पर लगे गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार